Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एक तरफा समर्थन के बाद अब यह तय हो गया है कि नरेन्द्र गुप्ता इस सीट से रिकार्ड मतों से विजयी होगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद-89 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द गुप्ता को मिल रहे एक तरफा समर्थन के बाद अब यह तय हो गया है कि नरेन्द्र गुप्ता इस सीट से रिकार्ड मतों से विजयी होगें। उक्त विचार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गूर्जर ने कहा कि नरेन्द्र गुप्ता को टिकट देकर भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा में विधायक के बेटे विधायक नहीं बनते बल्कि क्षेत्र की जनता यहां पर विधायक और मंत्री चुनती है। गूर्जर यहां सेक्टर- सात में कांर्ग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने वाले गोल्डी बरेजा द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों की भीड को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सेक्टर- सात उनका घर है जहां पर वह पिछले बीस साल रहे हैं, इस कारण यहां पर बच्चा बच्चा उनको जानता है। इस मौके पर गोल्डी बरेजा व उनके समर्थकों ने बडी माला पहनाकर नरेन्द्र गुप्ता को समर्थन दिया।

इस मौके पर मिलाड कालोनी के प्रधान संजय व सुमन ने भी नरेन्द्र गुप्ता के पक्ष में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल शार्मा, डाक्टर एस के गर्ग,पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, मंडलाध्यक्ष वीएन पांडे, डाक्टर सुरेन्द्र दत्ता, रणवीर चौधरी, छत्तर पाल पार्षद ने भी अपने विचार रखे। नरेन्द्र गुप्ता का बीती शाम सेक्टर 16 यादव भवन में यादव समाज की तरफ नागरिक अभिनंदन किया गया, इस मौके पर यादव सभा के प्रधान हुकम सिंह लाम्बा,राव राम कुमार, राव निहाल, रोहतास पहलवान, कृष्ण ठाकुर, श्याम सिंह, निगम पार्षद दीपक यादव, पार्षद छत्तर पाल, भूपेन्द्र यादव सी ए आदि ने भाजपा उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं तथा भाजपा की नीति है कि सबका साथ सबका विकास,आज हर वर्ग व समुदाय का साथ उन को मिल रहा है और सबका एक साथ विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी।



उन्होंने कहा कि उनकी जीत इस क्षेत्र के हर व्यक्ति की जीत होगी और हर किसी की सरकार में भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि आज मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से सरकार बनने वाली है आप जितनी अधिक वोट  दोगें आपकी उतनी अधिक ताकत से इस सरकार में हिस्सेदारी होगी, इस मौके पर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज जो सैकड़ों की संख्या में लोग मुझे वो आश्वासन देने आए हो इतनी ही संख्या में आप 21 अक्टूबर को वोट भी डालना। नरेन्द्र गुप्ता ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत ओल्ड फरीदाबाद की भूड व बसेलवा कालोनी में घर घर जाकर वोट मांगे और लोगों ने घरों से निकल निकल कर नरेन्द्र गुप्ता को अपना आशीर्वाद तथा वोट देने का आश्वासन दिया।

Related posts

स्टॉक और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1,38,05,425/-रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली महारैली की सफलता ने दिया संकेत, अगली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी – लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गणत्रंत दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित की गई, 50 से अधिक ब्लड एकत्रित की गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!