Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : होटल राजहंस में चला रहे निजी स्विमिंग पुल के संचालक देवेंद्र लंबा को आज सूरजकुंड थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : होटल राजहंस चला रहे स्विमिंग पुल के संचालक देवेंद्र लांबा को आज सूरजकुंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते रविवार को होटल राजहंस के स्विमिंग पुल में नहाते वक़्त एक 24 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी। इस संबंध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने कोताही बरतने का केस दर्ज किया था।
गौरतलब हैं कि वीरेंद्र सिंह ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमें में कहा कि वह बी -29 ,गली न. 11, मेन बिहारी कुंज, मीठा पुर एक्सटेंशन ,नई दिल्ली का रहने वाला हैं, उसका भाई राहुल, उम्र 24 साल रविवार के दिन दोपहर के तीन बजे अपने छह साथियों के साथ सूरजकुंड स्थित हरियाणा टूरिजम के होटल राजहंस के स्विमिंग पुल में नहाने के लिए आए थे और वह सभी लोग स्विमिंग पुल में नहा भी रहे थे। इनमें से उसका भाई राहुल था जोकि होटल राजहंस के स्टाफ की कोताही बरतने के कारण उसकी डूबने से जाएदा हालत ख़राब हो गई जिसे ईलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस स्विमिंग पुल के संचालक के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था और स्विमिंग पुल के संचालक देवेंद्र लाम्बा को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में आज तुरंत प्रभाव से 21 कार्यकारी अभियंताओं के तबादले किए गए है- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने की 7 इकाईयों को किया सील, आगे प्रॉपर्टी होगी नीलम ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने जिले में संचालित सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में 10 नवंबर का अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x