Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला एवं बाल विकास परियोजना ने आज जिला के गांव नीमका में बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओ के कार्यक्रम का आयोजन किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिला एवं बाल विकास परियोजना, अधिकारी ने बताया कि जिला के गांव नीमका में बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे मनाने का उद्देश्य लिंगानुपात को बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा में उन्नति एवं उन्हें सशक्त करना है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बेटियों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को बताया गया। जिन परिवारों में पहली लड़की का जन्म हुआ है उन परिवारों की ऐसी 12 महिलाओं को किट देकर सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी वर्करों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की जागरूकता रैली निकाली गई तथा गांॅव की महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के बारे शपथ भी दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में सुपरवाईजर पिंकी शर्मा, मधु तथा माया के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

फरीदाबाद : फाइनेंस की गाड़ियों को सस्ते दामों में खरीद कर,पंजाब से हपोथीकेसन हटवा कर महंगी दामों में बेचने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

नई बिजली दरों को लेकर आयोग के सदस्य से फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योग प्रतिनिधियों की भेंट

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x