Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद प्रशासन में दो इंस्पेक्टरों सहित 7 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 7 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21 सी में किया गया। इसमें इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल के कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी पुलिस प्रशासन सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल  में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले निरीक्षक ओम श्री, निरीक्षक राजपाल व उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, बेगराज सिंह, संत कुमार  एवं  मुख्य सिपाही हंसराज की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की समारोह में आने पर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।
 
निरीक्षक ओम श्री को अपने 40 साल की लम्बी सेवा पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। वही निरीक्षक राजपाल पुलिस विभाग में 40 साल की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लम्बी सेवा के उपरान्त, उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने पुलिस विभाग में 30 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उपनिरीक्षक बेगराज सिंह ने पुलिस विभाग में 34 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उप निरीक्षक संत कुमार ने पुलिस विभाग में 34 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त के साथ मुख्य सिपाही हंसराज ने पुलिस विभाग में 22 साल  की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति है।

 इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिजनों के साथ-साथ पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा,एसीपी मुख्यालय अभिषेक गोयत, वेलफेयर इंचार्ज व सम्पूर्ण आयुक्त मुख्यालय स्टाफ साथ सेवानिवृत्ति पाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।सभी सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों को फूल माला, स्मृति चिन्ह और भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मुख्य अतिथि और भलाई निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए घर पर अपना स्वास्थ्य लाभ लेने बारे हिदायत देकर विदाई दी।

Related posts

जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला और एक नया हरियाणा बनाया- मनोहर लाल  

Ajit Sinha

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की अध्यक्षता वाले पैनल ने 1,000 आपराधिक अपराधों को हटाने की सिफारिश की है।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मामले में करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित पकड़ा गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x