Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा और झाड़सेंतली में 11 एकड़ जमीनों पर 5 अवैध कालोनियों में जबर्दस्त तोड़फोड़ की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा और झाड़सेंतली में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं पांच कालोनियों में जमकर तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़ फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स की देख रेख में की गई हैं। इसमें रिहायशी निर्माण, कमर्शियल निर्माण, डीपीसी व रोड नेटवर्क को तोडा गया हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम ने गांव करनेरा व झाड़सेंतली में तकरीबन 11 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 9 रिहायशी निर्माणधीन निर्माण, एक कमर्शियल निर्माण, 70 डीपीसी व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे,जबकि इस तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार व प्रदीप राणा कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एसएचओ नरेंद्र सांगवान कर रहे थे।

Related posts

महाराष्ट्र मार्च 2018 तक खुले में शौच से मुक्त राज्य हो जायेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कबूतरों को मारने को लेकर हुए झगडे में एक गर्वभती महिला व बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की कर दी जमकर पिटाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे -2 स्थित एनएचपीसी फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो लड़कों की एक कंटेनर से टकराने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x