Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : छात्रा की धोखे से गंदी तस्बीर खींच कर वायरल और उल्टा उनके घर में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी को बड़खल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : इंजीनियरिंग छात्रा की धोखे से अश्लील तस्बीर खींच कर,बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर वायरल करने व गलती मानने के बजाए आरोपियों द्वारा उल्टा मारपीट करने, घर व दो गाड़ियों में भारी तोड़फोड़ करने और फायरिंग करते हुए भागने के दो आरोपी को बड़खल क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं।
बड़खल क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर का कहना हैं कि सूरजकुंड थाने में बीते 31 मई को दो मुकदमें दर्ज किए गए थे जिसमें एक मुकदमे भारतीय दंड सहिंता 509 व आईटी एक्ट तथा दूसरे मुकदमे में 148 149,323, 452, 427, 285,506 व आर्म एक्ट को दर्शाया गया था। उनका कहना हैं कि छात्रा जब सेक्टर -21 की मार्किट में किसी कार्य से गई हुई थी तो वहां पर आरोपी अर्जुन ठाकुर व उसके साथियों ने धोखे उसकी अश्लील तस्बीर मोबाइल फोन से ले ली। छात्रा को बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर सनपचेट पर वायरल कर दिया। उनका कहना हैं कि जब छात्रा के परिजनों को पता चला तो सबसे पहले अपने स्तर पर वे मामले की छानबीन की। इस दौरान उन्हें एक अर्जुन ठाकुर नाम के लड़के का पता चला।
फिर छात्रा के पिता ने एक शिकायत अर्जुन ठाकुर के खिलाफ अनखीर पुलिस चौकी में दी जिसकी भनक आरोपी अर्जुन ठाकुर को लग गया और वह ग्रीन वैली में पीड़िता के घर पहुंच गया और अपने कई साथियों को साथ ले गया था। वहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इस दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई और पंचायत झगडे का रूप ले लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। इस बीच आरोपी अर्जुन ठाकुर अपने कई साथियों के साथ उनके निवास पर पहुंच गए और जम कर तोड़फोड़ कर दी जिसमें दो कारों व घर के शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपियों के नाम अर्जुन ठाकुर ,निवासी भीकम कालोनी , बल्लभगढ़ व अमनजीत पुनिया निवासी सेक्टर -3 , बल्लभगढ़ हैं इनके पास से झगडे में प्रयुक्त डंडे ,सरिया व असला जल्द बरामद किए जाएगें।


Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद के पार्क इलीट सोसायटी में पद्मभूषण देबू चौधरी की संस्था ‘उमाक सेंटर फॉर कल्चर’ ने दी गणतंत्र दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद क्षेत्र में होने वाली ‘जन-आक्रोश रैली’ को लेकर लोगों में उत्साह : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेवानिवृत सोसायटी रजिस्टर अनिल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच अब  स्टेट विजिलेंस करेंगी। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x