Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई),जो दिल्ली के पुलिस स्टेशन भलस्वा डेयरी में तैनात था, को एक रिश्वत खोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने शिकायत के आधार पर 17.11.2026 को उक्त आरोपी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। आरोप था कि दिल्ली पुलिस के आरोपी एएसआई ने भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में राहत देने और शिकायतकर्ता तथा उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार न करने के लिए शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी एएसआई ने जांच में मदद करने के लिए अनुचित लाभ के रूप में 2 लाख रुपये की मांग की थी और 1 लाख रुपये की रिश्वत, आंशिक भुगतान के रूप में, स्वीकार करने पर सहमति दी थी।

सीबीआई ने 17.11.2026 को जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 70,000 रुपये की रिश्वत, आंशिक भुगतान के रूप में, मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और जाल की रकम बरामद कर ली गई है।

आगे की जांच जारी है।

Related posts

बिना ड्राइवर के तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ी कार, ट्रक में ऐसे आ घुसी. देखें सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री के मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई ‘समुद्र मंथन’ योजना- कांग्रेस

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार के पद से हटने के बाद मोदी-शाह की बारी, वोट चोरी पर होगी कानूनी कार्रवाई.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x