
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
संधार कंपनी में केमिकल व गैस टैंक में काम करने गए कंपनी के 3 कर्मचारियों की आज बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले कर्मचारियों के नाम नरेश यादव (56), मोहम्मद आरिफ (21) व अनिल झा (46) है। पुलिस टीमों ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संधार कंपनी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इसके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को थाना भोंडसी, गुरुग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है, जिस सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके पिता नरेश यादव निवासी (उम्र-56 वर्ष) बादशाहपुर, गुरुग्राम वर्ष 2021-22 से संधार कंपनी, धुमसपुर में बतौर वेल्डर कार्यरत थे।

आज बुधवार को उसके पिता व उनके साथ काम करने वाले मोहम्मद आरिफ (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव पिपराहा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार वर्तमान निवासी धुमसपुर, गुरुग्राम व अनिल झा (उम्र-46 वर्ष) निवासी गांव बरनामा जिला नवादा, बिहार वर्तमान निवासी मारुति कुंज, भोंडसी, गुरुग्राम को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जहरीले केमिकल व गैस वाले सेफ्टी टैंक में काम करने के लिए उतारा गया था।

इस दौरान उसके पिता नरेश यादव, मोहम्मद आरिफ व अनिल झा बेहोश हो गए। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा तीनों को टैंक से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम किए बिना कर्मचारियों से टैंक में काम करवाया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 व 3(5) के तहत मुकदमा अंकित किया गया है।मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्यवाही की जाएगी।मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

