Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ दोनों पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, दो फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख पुलिस और दोपहिया सवार बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से फरार बदमाशों गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली लगने से घायल बदमाश पवन भाटी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, इसके दो साथी नीशू उर्फ करन और शादाब उर्फ सद्दाम मौके से फरार होने में सफल हो गए. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

सेंट्रल जोन की एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली बिसरख थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटना को रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस टीम को एसीई सिटी गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान के एक स्कूटी पर सवार तीन लोग सूरजपुर की ओर से आते दिखाई दिए, जिन्हे रुकने का इशारा किया गया जो नहीं रुके और  तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मोरफेस सोसायटी की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे. लेकिन तेज गति के कारण स्कूटी फिसलकर गिर गई जिस कारण स्कूटी चला रहा युवक और उसके पीछे बैठा दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया जबकि पीछे बैठे तीसरे युवक द्वारा पुलिस टीम फायर करने लगा। पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान पवन भाटी के रूप में हुई, इसके दो साथी नीशू उर्फ करन और शादाब उर्फ सद्दाम मौके से फरार होने में सफल हो गए. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने अपने साथी  साथी सचिन के साथ मिलकर जून महीने मे निराला एस्पायर सोसायटी से एक महिला के गले से चेन छीनी थी और एक युवक से अंगूठी व चैन छीना था।  इसके अलावा हम तीनो ने गत 26 दिसम्बर को माईफेयर रेजीडेंसी के बाहर से एक युवक से चेन छीनी थी।  बदमाश पवन के खिलाफ लूट चोरी और  अन्य अपराधों के शहर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के अवसर जेवर में जश्न का माहौल को बदरंग बनाते होर्डिंग और पोस्टर

Ajit Sinha

जीएसटी स्कैम से जुड़े 4 और अरेस्ट, 250 शेल कंपनियों का पता चला, 8 खातो में जामा 3 करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रीज

Ajit Sinha

डबल डेकर बस ने पत्थर से लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद नीचे गिरी, सेना के जवान की मौत, कई घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x