Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:तेलंगाना में 13 और 14 नवंबर को होगा भारत समिट, 70 देशों के एक हजार प्रतिनिधि करेंगे शिरकत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 13 और 14 नवंबर को भारत समिट का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 70 देशों के एक हजार प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के चेयरमैन सलमान खुर्शीद, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में मंत्री श्रीधर बाबू, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरदीप सप्पल ने इस समिट की विस्तार से जानकारी दी।

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समिट दुनिया भर के 70 देशों से लगभग 1,000 प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, जिनमें नीति निर्माता और प्रगतिशील आंदोलनों के प्रमुख नेता शामिल हैं।

श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस आयोजन की मेजबानी कर रही है। समिट में 12 अंतरराष्ट्रीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें भू-राजनीतिक मुद्दे,नई विश्व व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियां, जलवायु परिवर्तन, मीडिया की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता और सूचना की विश्वसनीयता से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

इसके साथ ही तेलंगाना पर केंद्रित 08 सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में भविष्य के शहर और शहरीकरण, आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, कल्याणकारी नीतियां, सहकारी संघवाद, संस्कृति और समाज, युवा और खेल तथा चुनावी निष्पक्षता जैसे विषय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भारत समिट के बाद 07 दिसंबर से 09 दिसंबर तक प्रदेश में इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट भी आयोजित किया जाएगा।

वहीं, महेश कुमार गौड़ ने कहा कि 70 देशों की भागीदारी वाला यह आयोजन राज्य के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी तेलंगाना में भारत समिट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन साबित होगा।

इस समिट के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरदीप सप्पल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में नफरत और विभाजनकारी राजनीति का दौर बढ़ा है, जिससे जनता का बहुत नुकसान हुआ है। दुनिया भर की उदारवादी और प्रगतिशील पार्टियां भी इस चुनौती को समझ रही हैं। इसके अलावा आज बड़ी आईटी कंपनियां दुनिया की राजनीति को प्रभावित कर रही हैं।

सप्पल के अनुसार, राहुल गांधी की पिछले वर्ष बर्लिन यात्रा के दौरान एक थिंक टैंक बनाने का विचार सामने आया था, ताकि इसके जरिए दुनिया में राजनीति के बदलते रूप का जवाब ढूंढा जा सके। इसकी शुरुआत हैदराबाद के समिट से होने जा रही है, जहां 70 थिंक टैंक शामिल होंगे।

Related posts

बीजेपी के 10 सांसदों ने पिछले 10 साल में क्या किया? कोई एक काम किया हो तो मुझे बताओ, मैं राजनीति छोड़ दूंगा: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

भाजपा 75 तो दूर 25 का आंकड़ा भी छू ले तो गनीमत है : दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चुनाव आयोग के तीनों कमिश्नरों की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति ने एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x