Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 16 स्थानों पर कब्जाई गई करोड़ों की जमीनों पर बड़खल एसडीएम ने चस्पा किए नोटिस।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की करोड़ों की जमीनों पर वर्षों से कब्ज़ा जमाए हुए 16 स्थानों पर बड़खल एसडीएम ने नोटिस चस्पा किए है, जिसमें कहा गया है कि कब्जाधारियों के पास कोई कागजात है, तो आगामी 10 दिसंबर -2026 तक सुप्रीम कोर्ट में पेश करें, अन्यथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कब्ज़ा खाली करा दिया जाएगा।

ये कार्रवाई दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर की गई है। ये नोटिस दिनांक 07 नवम्बर 2026 को चस्पा की गई है। और मुनादी कल भी सोमवार को कराई गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पूर्व में एक कमेटी नियुक्त था जिसमें अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में नियुक्त कमिश्नर , फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर और डीटीपी इंफोर्समेंट, फरीदाबाद को शामिल किया था। इस कमेटी ने यूआईसी की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 16 स्थानों की पहचान की थी, जिस पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया हुआ है।

इसमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की सेक्टर- A GRWS Signage board: कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर -A प्राइमरी स्कूल (मंदिर), सेक्टर -A 100 फीट रोड पर हनुमान मंदिर, ए ब्लॉक में प्लांटेशन एवं बार्बेड वायर फेंसिंग विथ गेट, Higher Secondary School sector-A Labour & Temple, Road, sector-c Teen Shed by Arise Hospital, Vacant Land: sector-c, Plantation & Tent for function, सेक्टर -C Higher Secondary School ( Nursery),

Sector-C Parking: Malwa & Huts, Sector- C Vacant Land: Puncture Repair Shop, Sector-C Green belt surajkund Road: Nursery & Pottery Shop, Sector-C: Green Belt, surajkund Road: (Temple) , Sector-C Green belt back side of Plot N. 3540/3541: Park Encroached with fencing, Sector- C Parking: Tea Shop in container, Sector-B Shopping Centre : Encroached by Street Vendors , Sector-C Park : Temple शामिल है। आगामी 10 दिसंबर 2026 के बाद उपरोक्त अवैध कब्जो पर चल सकता है बुलडोजर।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन की सजगता व सतर्कता से नगर निगम चुनाव शांतिप्रिय ढंग से हुआ संपन्न : डीसी

Ajit Sinha

भाजपा फ़रीदाबाद ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण।

Ajit Sinha

पलवल डीएसपी बलबीर ने एक इको गाडी में जल रहे 6 लोगों की शरीर में लगी आग को मिटटी से बुझा कर बचाई जिंदगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x