Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

एसीबी की कार्रवाई: राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने के बदले 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एएफएसओ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/भिवानी:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसीबी ने भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि भिवानी में तैनात एएफएसओ मुकेश कुमार ने सुमन धर्मपत्नी कृष्ण के नाम राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

सुमन ने इस कार्य के लिए शिकायतकर्ता को अधिकृत किया हुआ था।शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 20,000 रुपये की राशि ले चुका था। इसके बाद शेष भुगतान में से 1 लाख रुपये लेते हुए उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शेष 30,000 रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी।

शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया।

इस संबंध में थाना SV&ACB हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

हरियाणा के गाँवों के जीवन में ही रचा-बसा है एडवेंचर- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में अवैध रूप से रिहायशी प्लाट नंबर 4141 पर खुले जी.एस. मार्ट की वजह से बढ़ी सैकड़ों दुकानदारों की मुश्किलें, नोटिस होगी जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x