Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पीएनबी में 10.24 करोड़ रुपये का घोटाला पर सीबीआई का बड़ा एक्शन​ ऑफिस असिस्टेंट और उसके साथी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने पीएनबी की पाई शाखा में हुए 10 करोड़ 24 लाख रुपये के गबन के मामले में बैंक के ऑफिस असिस्टेंट और उसके एक निजी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने बाहर के लोगों के साथ मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये का अनधिकृत लेनदेन किया और रकम हड़प ली।

सीबीआई ने इस मामले में 29 अक्टूबर 2026 को औपचारिक शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि ग्रेटर नोएडा स्थित पीएनबी पाई शाखा में तैनात ऑफिस असिस्टेंट (सब-स्टाफ) ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर एक बड़ी आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने बैंक के कई ग्राहकों के खातों में सेंध लगाई और बिना किसी आधिकारिक अनुमति के कुल 10.24 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम अवैध तरीके से ट्रांसफर कर निकाल ली।

मामले की तह तक पहुंचते हुए सीबीआई ने आज बैंक के आरोपी ऑफिस असिस्टेंट के साथ-साथ इस साजिश में शामिल उसके निजी सहयोगी को भी दबोच लिया। निजी आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से पकड़ा गया है, जहां सीबीआई मामलों की विशेष अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली गई है।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे सिंडिकेट में शामिल अन्य अज्ञात चेहरों और पैसों के लेनदेन की कड़ियों को खंगालने के लिए जांच अभी जारी है। एजेंसी अब आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ताकि गबन की गई रकम की रिकवरी और बैंक की सुरक्षा खामियों की जानकारी सामने आ सके।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के  हिसार यूनिट ने एक केंटर से पकड़ी तक़रीबन सवा करोड रूपए की एक टन गांजा।

Ajit Sinha

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।

Ajit Sinha

गृह मंत्रालय के अधिकारी बन कर हरियाणा के मंत्री से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x