Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की देते हैं प्रेरणा : विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता, सहयोग, भाईचारे और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में समाजवाद, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन के नाम पर निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन और उनके आदर्श सामाजिक समानता,परस्पर सहयोग तथा मानव सेवा की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सभी के कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और एक समरस, सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि महान ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से परिचित कराने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे कार्यों को सार्थक बनाया जा सकता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसमें आपसी विश्वास, भाईचारा और सभी वर्गों के प्रति सम्मान की भावना हो। महाराजा अग्रसेन  के आदर्श हमें यही सिखाते हैं कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव मवई व तिलपत में अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोडा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :स्व: कुंदनलाल एवं कांता भाटिया के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ उमड़ पड़े हजारों लोग।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद के एक सोसायटी के एक फ्लेट के बाथरूम में रिटायर्ड डीसीपी ने खुद गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x