Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बिजली मीटर कनेक्शन और बिजली का खंभा लगवाने के एवज में ₹7 लाख की रिश्वत, ₹2 लाख लेते एएलएम रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), यूनिट सोनीपत की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), बहालगढ़ में एचकेआरएनएल के माध्यम से कार्यरत एक एएलएम को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम, एएलएम (एचकेआरएनएल), यूएचबीवीएन बहालगढ़, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव बहालगढ़, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। इस मामले में यूएचबीवीएन बहालगढ़ के क्लर्क तथा एक अन्य अज्ञात कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसके ट्रे फार्म के लिए बिजली मीटर कनेक्शन, बिजली का खंभा लगवाने तथा अन्य विद्युत कार्य करवाने के एवज में आरोपी द्वारा ₹2 लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पक्ष द्वारा इससे पहले भी उससे ₹5 लाख की रिश्वत ली जा चुकी थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसवी एंड एसीबी, यूनिट सोनीपत की टीम ने नियमानुसार जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रेम को ₹2 लाख की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 29, दिनांक 19.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट सोनीपत के नेतृत्व में की गई। एसवी एंड एसीबी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका एवं संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Related posts

25 वर्षीय महिला की चुन्नी से गला घोटकर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सरकारी वेबसाइट हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले दो शातिर आरोपित भाइयों को बिहार से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपराध शाखा -17 की टीम ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद चार कुख्यात डकैतों को किया अरेस्ट, सीपी ने किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x