Athrav – Online News Portal
नोएडा

एनटीपीसी प्लांट परिसर में तेंदुए के शिकार करने और टहलने का वायरल सीसीटीवी से लगातार मनिटरिंग,पकड्ने में जुटा वन विभाग


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित NTPC प्लांट परिसर में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया है! सोशल मीडिया पर प्लांट के भीतर घूमते तेंदुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।” मामला जारचा थाना क्षेत्र का है। दादरी स्थित NTPC प्लांट परिसर में कर्मचारियों ने एक बार फिर जंगली तेंदुए को टहलते हुए देखा। वीडियो सामने आते ही कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए परिसर में कई जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं और सीसीटीवी से लगातार मनिटरिंग की जा रही है.रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।” प्रशासन ने प्लांट के सभी कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीमें लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

करोड़ों की फीस बंटी, जमीन पर काम शून्य, बायर्स का प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फर्जी आधार कार्ड बना और खाताधारकों के बैंकों के खातों से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha

मासूम बच्ची गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहे, बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगाने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x