Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 22 महंगे मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल और 2 अवैध चाकू बरामद.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दो बेहद शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 22 कीमती मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले से हत्या, गैंगस्टर और लूट जैसे संगीन मामलों के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े आरोपियों के नाम संतोष चौधरी और फारूक उर्फ सफिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस की टीम भंगेल में गंदे नाले वाली रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों को इनके कब्जे से 22 स्नैच किए गए स्मार्ट फोन और दो अवैध चाकू बरामद हुए। बरामद बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1SAC7054) भी चोरी की निकली, जिसका मुकदमा पहले से फेस-2 थाने में दर्ज है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपी फारूक उर्फ सफिया पुलिस रिकॉर्ड में बेहद खूंखार अपराधी है, जिस पर हत्या, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी संतोष चौधरी,  पर एनडीपीएस (NDPS), चोरी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के 12 संगीन मामले दर्ज हैं।ये दोनों आरोपी राहगीरों को चाकू का भय दिखाकर मोबाइल झपटते थे और बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हो जाते थे। पुलिस अब बरामद सभी 22 मोबाइलों के मालिकों का पता लगाने और इन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करने में जुटी है।

Related posts

करोड़ों के लेन-देन में शामिल दो फर्जी कंपनियों का पर्दाफाश, विस्तृत जांच शुरू

Ajit Sinha

पलवल: दो लड़कों के द्वारा घर में घुस कर एक महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

पत्नी से अवैध संबंध के शक में जीजा ने साथी के साथ मिल कर कर डाली साले की हत्या-गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x