Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली, दोनों हुए घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम के साथ 2 बदमाशों की आज बुधवार की तड़के हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों बदमाश नीचे जमीन पर गिर गए, और पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया, और घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनका इलाज कराया जा रहा है। दबोचे गए दोनों बदमाशों के नाम सोनू और राहुल है। पुलिस की मानें तो ये मुठभेड़ थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद के समीप आगरा कैनाल रोड पर हुई है। ये मुठभेड़ 15 -16 सितंबर -2026 की रात को हुई है। अधिक जानकारी के लिए एसीपी क्राइम-2 वरुण दहिया आज सुबह साढ़े 11 बजे अपने सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके देंगें।

Related posts

आपने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर को दे दिया मौका, मुझे आजमा कर देखो: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

न्यू ईयर के जश्न में डांस के लिए लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर युवक से ऑन लाइन रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 1 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x