Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ-साथ हमें जीवन जीने की सकारात्मक प्रेरणा भी देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए जीवन की कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गणपति बाबा मोरया का स्मरण करते हुए सभी आयोजकों, कलाकारों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में संतों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। भगवान गणेश हमें विघ्नों का सामना करने और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से स्वयं संघर्ष करने का साहस प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में विघ्नों को दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 हज़ार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल प्रीति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :चीनी ब्यापारी ने क्राइम ब्रांच बॉर्डर पर बिना वजह थर्ड डिग्री व पत्नी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया, आरोप गलत ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांजे का सेवन करने, और 5000 रूपए देने से मना तो कर्मचारी ने कंपनी मालिक पर गोली चला दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x