Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 हज़ार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल प्रीति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन  ब्यूरो की टीम ने आज जिला जींद के उचाना पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रीति को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। पहले हेड कांस्टेबल प्रीति ने शिकायतकर्ता के बेटे से उसकी धर्मपत्नी का नाम एफआईआर में से निकालने की एवज में 50000 रुपए की रिश्वत ली।  इसके बाद प्रीति ने शिकायतकर्ता से कोर्ट में चालान में मदद तथा फीस आदि  को लेकर ₹20000 की राशि की और मांग की। जिसके बाद ब्यूरो की टीम ने आरोपी हेड कांस्टेबल को ₹7000 की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का दिया आमंत्रण

Ajit Sinha

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आपदा तैयारियों को लेकर की समीक्षा

Ajit Sinha

प्रयास  सोशल वेल्फर सोसाइटी  ने  आज अपना 21वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x