Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान, सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लघु सचिवालय, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से अचानक अचेत हुए चौकीदार की पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से जान बच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए मौके पर ही CPR देकर प्राथमिक सहायता प्रदान की और बाद में एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 5 सितम्बर 2026 को प्रातः करीब 6 बजे लघु सचिवालय, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में एसडीएम कार्यालय में तैनात चौकीदार भीम सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात EHC रविंद्र और CT योगेंद्र ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत उनकी सहायता शुरू की। दोनों पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही CPR देकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया तथा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली सहायता और चिकित्सा उपचार से चौकीदार की जान बच सकी। पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने सराहना की। उन्होंने EHC रविंद्र और CT योगेंद्र को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करते हुए Class-III तथा नकद रिवॉर्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया।DCP बल्लभगढ़ ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आमजन की सहायता करना भी है। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।फरीदाबाद पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Related posts

पीएचक्यू में पिपिंग समारोह आयोजित; दिल्ली पुलिस के 179 सेवानिवृत्त कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज हरियाणा पुलिस के पचास हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की से दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर 80000 रूपए ऐंठने वाले एक आरोपित को महिला थाना एनआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x