Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सेना के विमान-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग हुई है। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे रूसी सेना के सैन्य विमान एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे। इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन विमानों के जरिए रूसी सेना के अधिकारी और एडवांस टीम भारत पहुंची है। बुधवार को भी तीनों रूसी सैन्य विमान एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां और रूसी अधिकारियों की टीम इन विमानों की निगरानी कर रही है।

नोएडा एयरपोर्ट पर विदेशी सैन्य विमानों की यह पहली लैंडिंग है। इससे पहले भारत आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और सैन्य विमानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया जाता रहा है।रूसी सैन्य विमानों के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर उतर सकता है।18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होना है। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं। रूसी सैन्य विमानों की लैंडिंग के बाद नोएडा एयरपोर्ट पर वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।

Related posts

प्रियंका गांधी बोली: किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे।

Ajit Sinha

एआईसीसी ने आज चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के लिए राज्य पदाधिकारियों की नियुक्ति -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 7 से 30 नवंबर तक सभी तरह के पटाखे जलाने पर प्रतिबंध- सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x