Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नाव में रस्सी बांधते समय नदी में डूबे दो युवक, NDRF-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के बहलोलपुर में हिंडन नदी में नाव बांधने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।थाना बिसरख क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पानी के तेज बहाव और गहराई में लापता युवकों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें फौरन मौके पर उतरीं। बोट्स और गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

डूबे युवकों की पहचान बुलंदशहर निवासी शिव राजपूत (19 वर्ष) और सौरव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक वर्तमान में यूसुफपुर चक, थाना बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों युवक नदी किनारे खड़ी नाव में रस्सी बांधने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में समा गए। घटनास्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha

15 दिनों में 8 दुष्कर्मी सहित 33 अपराधी भेजे सलाखों के पीछे,10 से 25 साल कारावास की सजा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चार मंजिला मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल,एक की हलात गंभीर, टेंपो और बाइक क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x