Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमिका के पिता ने गांवों के साथ मिलकर अपनी बेटी के प्रेमी को मार डाला, उसका साथी गंभीर 3 पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके साथी को पकडकर प्रेमिका के पिता ने गांव वालों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की. जिसमें दोनों घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक के परिजन की शिकायत पर थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि अस्तौली निवासी कमल अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी एक पूर्व परिचित युवती से मिलने ग्राम पीपल का गया हुआ था. इस दौरान युवती के पिता ने गांव के कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जितेंद्र और कमल को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जितेंद्र और कमल के परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और वारदात की सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी. इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई. कमल के परिजनों ने थाना दनकौर में शिकायत दर्ज कराई जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

“कांटा लगा” से फैंस की दिलों को जीतने वाली फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरिवाना अब नहीं रही, उसके गाए हुए गाना सुने -वीडियो में

Ajit Sinha

अपराधी निकला चलती ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाला- डीएसपी राजेश चेची

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक मकान में की छापेमारी, अवैध 143 गैस सिलेंडर भरे हुए मिले,1 पकड़ा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x