Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रमेश पांडे निवासी गांव कपूरी, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जलवायु विहार, सेक्टर- 77, फरीदाबाद है। पुलिस टीम ने आरोपित को बलिया, उत्तर प्रदेश से 20 अगस्त को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपित ने शिकायतकर्ता से ऐसी जमीन का सौदा कर दिया, जो उसके नाम पर थी ही नहीं। जमीन की वास्तविक स्थिति शिकायतकर्ता के सामने आने के बाद भी आरोपित ने शिकायतकर्ता को दूसरी जमीन दिलाने का भरोसा दिया और उससे लाखों रुपये और भी ले लिए । जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा जमीन मालिक के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करने की बात भी सामने आई है।

शिकायतकर्ता हर्ष त्यागी निवासी घरौडा, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिवाज पुर, फरीदाबाद में 2610 वर्ग गज जमीन खरीदने का सौदा करीब 1.62 करोड़ रुपये में किया था।शिकायत के अनुसार इस सौदे के लिए आरोपित पक्ष को करीब 40 लाख रुपये बतौर ब्याना दिए गए थे। बाद में जब शिकायतकर्ता ने जमीन के दस्तावेजों और मालिकाना हक की जांच कराई तो पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह आरोपितों के नाम पर थी ही नहीं। यह भी आरोप है कि पहली जमीन के संबंध में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपितों ने शिकायतकर्ता को दूसरी जमीन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद 1452 वर्ग गज जमीन का सौदा करीब 1.17 करोड़ रुपये में तय किया गया तथा 14,70,000 रुपए और जमीन के संबंध में आरोपितों को दिए। इस प्रकार शिकायतकर्ता से करीब 54.70 लाख रुपये बतौर ब्याना लिया गया। बाद में जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई गई तो उनमें भी कथित तौर पर धोखाधड़ी सामने आई। शिकायत के आधार पर थाना सेंट्रल में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने जमीन मालिक उदयवीर सिंह चौहान के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए। इसके आधार पर शिकायतकर्ता के नाम पर एग्रीमेंट तैयार करवाया गया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित रमेश पांडे को उसके मूल स्थान बलिया, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा प्रगति रैली की सफलता से तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की लोकप्रियता और आत्म विश्वास बढ़ा।

Ajit Sinha

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मनाई गई अष्टमी,महागौरी की हुई पूजा अर्चना-जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज नगर निगम के भवनों की दीवारों पर पेंटिंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x