Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:नौकरी करने की बात कहने पर बेटे ने पिता को चाकू मारा, आरोपित बेटा पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती में नौकरी करने की बात कहने को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपने पिता को ही चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया।घायल पिता का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और 19 अगस्त को आरोपित विकास उर्फ विक्की निवासी भीम बस्ती, ओल्ड फरीदाबाद को सैनी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जब पिता बालकिशन ने अपने बेटे विकास उर्फ विक्की को जीवन व्यापन के लिए काम धंधा करने के लिए कहा तो पिता के साथ झगड़ा किया और घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठा कर अपने पिता बालकिशन पर वार कर घायल कर दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिस पर पहले भी चार मामले में पलवल व फरीदाबाद में दर्ज है। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद निवासी बालकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त 2026 को शाम के समय वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बालकिशन और उसकी पत्नी अपने बड़े बेटे विकास उर्फ विक्की को नौकरी करने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर विकास, अपने पिता के साथ गाली-गलौच करने लगा और घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर अपने पिता बालकिशन पर हमला कर दिया।

Related posts

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू।

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने वाला 2 लाख रूपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड ने ऐसा क्या कह दिया जिससे वह चला गया डिप्रेशन में, अब उसने आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x