Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ डाटा एंट्री ऑपरेटर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय (37 वर्ष), डाटा एंट्री ऑपरेटर (एचकेआरएनएल), जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक पॉली क्लिनिक, सेक्टर-3, रोहतक को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विनय पुत्र राजवीर सिंह, निवासी गांव बलियाना, हाल मकान नंबर-980, सेक्टर-3, रोहतक है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में एफआईआर  संख्या-22 दिनांक 03.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला
प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायत मिलने पर एसीबी रोहतक ने ट्रैप टीम गठित की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 12,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

Related posts

मास्क की आड में छिपे हो सकते है अपराधी,सीसीटीवी मे एक बार अवश्य कैद करे आने वालों की तस्वीर: डीजीपी

Ajit Sinha

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते अरेस्ट, डिपो होल्डर का कमीशन राशि जारी करने के लिए मांगे 30,000

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर के मध्यम से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीपीयू,डायलर व फ़ोन बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x