Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

20 साल बाद शिकंजे में आया उम्रकैद का भगौड़ा, प्रेमिका की हत्या के मामले में उच्च न्यायालय से जमानत के बाद हुआ था फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: करीब दो दशक से फरार चल रहे हत्या के एक सजायाफ्ता आरोपित को फरीदाबाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2001 में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपित वर्ष 2006 में उच्च न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया था, परंतु उसके बाद वह न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ और लगातार फरार चलता रहा। अब करीब 20 वर्ष बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम विकास उर्फ विकी, निवासी पांडव नगर, दिल्ली, हाल निवासी चंद्र विहार, मंडावली, दिल्ली है। आरोपित की गिरफ्तारी गत 4 जुलाई 2026 को दिल्ली के चंद्र विहार क्षेत्र से की गई।
बता दें कि दिनांक 19 अप्रैल 2001 को थाना सूरजकुंड में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपित विकास उर्फ विकी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 29 अप्रैल 2001 को आरोपित को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में चालान दिया।  विचारण के बाद न्यायालय ने आरोपित को दोषी करार देते हुए जुलाई, 2002 में उसे उम्रकैद तथा 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।पुलिस प्रवक्ता अनुसार आरोपित ने सजा के आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में अपील दायर की, जहां से मई 2006 में उसको जमानत मिली, लेकिन उसके बाद वह माननीय न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ और फरार हो गया। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान छिपाकर रह रहा था। न्यायालय में पेश न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Re-arrest warrant) जारी किये थे।उन्होंने बताया कि फरार एवं घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किये गये थे। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। टीम ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश के हापुड़ सहित कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर 4 जुलाई को दिल्ली के चंद्र विहार क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को काबू करने में अपराध शाखा की टीम ने सफलता हासिल की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

व्यापारी पर कातिलाना हमले करने वाले 25 -25 हजार रूपए के तीन कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 40 लाख रूपए की दलाली देकर कॉलेज में महत्वपूर्ण पद पाने की कोशिश करना भी जुर्म, के खिलाफ कोई क्यों नहीं।

Ajit Sinha

फोटो जर्नलिस्ट पर चाकू जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x