Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी की बॉयफ्रेंड की सिर में गोली मार सनसनीखेज हत्या कर दी, शोर मचने की वजह से पत्नी पर गोली नहीं चला पाया, नहीं तो उसे भी मर देते।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पांच बच्चों का अकेले ही पालन -पोषण कर रहा था, और पत्नी अपने दोस्त के साथ लिविंग में रह रही थी,बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानी तो,पति विजय ने मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी में आकर पत्नी के दोस्त विपिन यादव को सोते हुए अवस्था में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपित विजय की पत्नी के पहले पति से 4 बच्चे है, और उससे एक बच्चा है कुल 5 बच्चे है,जिसको वह अकेले ही पाल पॉश रहा था। उसकी पत्नी राजीव नगर,फरीदाबाद में अपने दोस्त विपिन यादव के साथ लिविंग में रह रही थी। आरोपित विजय को क्राइम ब्रांच , सेक्टर -56, फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा एसीपी क्राइम अमन यादव ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।   
एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 30 जून की रात को फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) निवासी विनायकपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। घटनाक्रम बारे जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 2 जुलाई की रात को विपिन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर, दिल्ली में मृत्यु हो गई, जिस पर हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई है।उनका कहना है कि घटनाक्रम में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के लिए अनुसंधान अपराध शाखा सेक्टर 56 को सौंपा गया। अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने PSI सूरज के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने जिला मैनपुरी,कानपुर ,उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में लगातार रेड की और तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को आरोपित विजय (28) निवासी  नंगला पीपल जिला मैनपुरी हाल जसवंत नगर मोहल्ला जिला इटावा, उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला अपने पहले पति को छोड़कर करीब 7/8 साल से आरोपित  विजय के साथ रह रही थी। अब पिछले करीब 2/3 साल से पड़ोस के गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव के साथ संपर्क में थी और 2 बार उसके साथ पहले भाग भी चुकी थी, जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी। प्रथम सप्ताह जून, 2026 में शिकायतकर्ता अपनी भाभी व बहन के पास मिलने के लिए राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद आई थी।  फिर उसने आरोपित से कहा कि वह फरीदाबाद ही रहेगी उसके साथ गांव नहीं जाएगी। जिस पर आरोपित ने राजीव कॉलोनी में उसको एक कमरा किराए पर दिला दिया था। जहां पर विपिन यादव भी शिकायतकर्ता के पास रहने के लिए आ गया था। आरोपित ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा परंतु वह नहीं मानी और कहा कि वह विपिन के साथ ही रहेगी। जिस पर आरोपित ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना अनुसार गत 30 जून वह हथियार लेकर राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के पास आया और खाना खाकर सभी रात को छत पर सो गए। उसने रात को ही छत पर सो रहे विपिन यादव को सिर गोली मार दी, गोली का आवाज सुनकर शिकायतकर्ता व अन्य जाग गए । जिस कारण वह शिकायतकर्ता को गोली नहीं मार पाया और मौका से भाग गया ।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित जिला मैनपुरी निवासी अपने एक जानकारी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व 2 कारतूस ₹6000 में खरीद कर लाया था, जिसकी तलाश के लिए टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।  

Related posts

फरीदाबाद :केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल के इशारे पर इनेलो विधायक नगेंद्र व आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पाली में बन रहे बूचड़खानों को तोडा,खामोश

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यह बजट हरियाणा की जनता का बजट है : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना मरीजों का कल के मुकाबले आज काफी उछाल आया हैं, आज 2366 नए मरीज आए हैं,22 जिलों के आकड़े जाने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x