Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ओला-उबर और टैक्सी ड्राइवरों का ‘गैंग’ बेनकाब, चोरी की बाइक, कटर, अवैध चाकू और नकदी के साथ 2 शातिर गिरफ्तार-वीडियो सुने।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
हाईटेक सिटी नोएडा में बंद घरों और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर गिरोह का थाना सेक्टर-20 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी के कैश, एक चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और घरों के ताले व टोटियां तोड़ने वाले हाईटेक उपकरण बरामद हुए हैं।पुलिस की गिरफ्त में खडे बदमाशों की पहचान  फिरोज उर्फ बब्लू और आशीष के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जो खुलासा हुआ है वह चौंकाने वाला है। कक्षा 3 पास आरोपी फिरोज दिल्ली-एनसीआर में ओला-उबर टैक्सी चलाता है, वहीं उसका साथी आशीष ग्रेजुएट है और नोएडा में टैक्सी ड्राइवर है। ये दोनों दिन में टैक्सी चलाने के बहाने पॉश सोसायटियों और सेक्टरों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में बंद घरों को निशाना बनाते थे।

एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले हैं, भिन्न-भिन्न चोरी की वारदातों से जुड़े कुल 20,570 रुपये नगद, दिल्ली के सीमापुरी थाने से चोरी की गई एक बाइक, सेक्टर-19 के एक मकान से चोरी की गई स्टील की टोटियां। 2 अवैध चाकू, 1 प्लास नुमा कटर, 1 टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, 1 लोहा काटने वाला कटर, 1 धारदार लोहे का सब्बल और 1 लोहे की छैनी। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सेक्टर-39 क्षेत्र से मोबाइल और लैपटॉप भी चोरी किए थे, जिन्हें बेचकर मिले पैसों को उन्होंने खर्च कर दिया।पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इन पर नोएडा व दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, फिरोज उर्फ बब्लू पर गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत 13 गंभीर मामले दर्ज हैं। आशीष पर भी आर्म्स एक्ट और चोरी के 14 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित बीएनएस (BNS) धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर्स का पता लगा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस को बजट अनुमान 2022-23 में 10355.29 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पहले से 1701 करोड़ ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्रिकेट खेल में हुई पुलिस की एंट्री, हंगामा, मामला पहुंचा खेड़ी पुल थाने में, कृष्णपाल, धनेश, सतीश के जाने के बाद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद, लूट की वारदात को किया निष्क्रिय।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x