Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद पुलिस के 6, पंचकूला पुलिस के 3, सोनीपत पुलिस के 4, गुरुग्राम पुलिस के 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानृवित हुए, विदाई दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस परिवार के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 6 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर-21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय, फरीदाबाद के सभागार में सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त एनआईटी , उतम एवं भलाई निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय सेवाएं वाले इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई/ईएसआई सुरेश कुमार, ईएसआई राजकुमार, ईएसआई ब्रह्म प्रकाश, ईएसआई राजेश कुमार तथा ईएचसी महेन्द्र सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके सम्मान में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।  

पंचकूला: पुलिस सेवा में वर्षों तक समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने वाले पंचकूला पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को आज सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई। समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां पुलिस परिवार ने ढोल-नगाड़ों की धुन, पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी।समारोह में इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कूक जय नारायण को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया।

पुलिस लाइन सोनीपत में आज आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP ने सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।समारोह के दौरान ऑनरेरी निरीक्षक वेद सिंह, ऑनरेरी निरीक्षक राजेंद्र, मुख्य सिपाही दिलबाग तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश को पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

गुरुग्राम पुलिस के 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त:आज मंगलवार को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के 1. निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, 2. ऑनरी निरीक्षक (एसआई) मुकेश कुमार, 3. ऑनरी निरीक्षक (एसआई) विरेन्द्र सिंह, 4. ई/एसआई (एएसआई) प्रमोद कुमार, 5. ई/एसआई (एएसआई) नरेश कुमार, 6. ई/एसआई बृजराम, 7. ई/एसआई सुभाष चंद, 8. ई/एसआई करण सिंह व 9. ई/एचसी आनंदपाल की सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Related posts

डीजीपी मनोज यादव ने नहर में छलांग लगाने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मी को दिया10000 का इनाम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली महारैली की सफलता ने दिया संकेत, अगली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी – लखन सिंगला।

Ajit Sinha

39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल–2026 में देश-विदेश के नामचीन कलाकारों की होगी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x