
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों तथा पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा, निर्वाचन, कृषि, खेल, नगर परिषद, जिला परिषद, न्यायिक व्यवस्था, पुलिस तथा अग्निशमन विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने नगर परिषद पलवल के सचिव नवीन पांडेय को अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग से दीपक प्रकाश, पीजीटी गणित को विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 एवं मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला परिषद पलवल के सेवादार अजीत सिंह को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए सम्मान मिला। खेल क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली दिव्यानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उन्होंने 14 वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं मनीषा को कुश्ती के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।शिक्षा विभाग के विरेंद्र कुमार पीजीटी गणित, कुलदीप जेबीटी शिक्षक तथा दीपक पीजीटी हिंदी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दीपक ने नीट परीक्षा 2025-26 के सफल आयोजन में निष्ठा एवं समर्पण के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पलवल के सेवदार साजिद हुसैन तथा CRID पलवल की अकाउंटेंट प्रीति खत्री को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक जगवीर, जिला मालखाना मोहर्रिर पलवल को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सीआईए पलवल की टीम ने भी उल्लेखनीय कार्य किया। टीम में एचसी मनोज कुमार, एचसी पवन तथा एचसी सलीम शामिल रहे। टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। उत्कृष्ट पुलिस कार्रवाई के लिए टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ मोहम्मद सरजीत, अल्ताफ रजा तथा अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सुनील दत्त उप-मंडल कृषि अधिकारी पलवल को कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय से जुड़े भीम सिंह, सांख्यिकी सहायक, देवेंद्र सिंह, अंग्रेजी क्लर्क मोहन चंद्र जोशी, अशर तथा संदीप कुमार आनंद स्टेनो ग्राफर को भी कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।उपायुक्त कार्यालय पलवल के विजय कुमार लिपिक तथा मुकेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डा. राजेश कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा जसबीर एईओ पलवल को तिरंगा यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जिला अग्निशमन केंद्र पलवल के नवीन पाल फायर ऑफिसर, भागीरथ लीडिंग फायरमैन, रवपाल लीडिंग फायरमैन मुकेश डागर लीडिंग फायरमैन तथा राज सिंह फायरमैन को भी सम्मानित किया गया। टीम ने ततारपुर गांव में लगी आग पर समय रहते काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों एवं पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ एवं समर्पित व्यक्तियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास, प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन तथा जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन करना सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

