Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा ने भारत को बनाया सशक्त, मजबूत और लोकतांत्रिक राष्ट्र  राजेश नागर



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रेवाड़ी:हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज  रेवाड़ी में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित किया है।

मंत्रीराजेश नागर शनिवार को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत अपना शुभ संदेश दिया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। समारोह से पहले उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। इसके साथ मंत्री राजेश नागर ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व होने पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश नागर ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है।

पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों द्वारा संयुक्त रूप से हवा में योग पर आधारित मलखंभ का प्रदर्शन राजकीय संस्कृति मॉडल विद्यालय जलियावास, होली चाइल्ड स्कूल द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, वीआईपी स्कूल द्वारा भंगड़ा लोक नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा छत्तीसगढी व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।  जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व एआईपीआरओ पवन यादव ने समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया ।
यह रहे मौजूद
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल, पूर्व मंत्री डा.बनवारी लाल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार व पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद सहित जिला प्रशासन की ओर से आईजी ओम प्रकाश नरवाल, डीसी अभिषेक मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, डीएमसी प्रदीप अहलावत, सीटीएम जितेंद्र कुमार, सीएमजीजीए नैंसी, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीईईओ राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिय़ा द्वारा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी की भूमिका प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव व पूनम यादव द्वारा निभाई गई।

Related posts

हिसार एयरपोर्ट के पास 1600 एकड़ में मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू– डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का आज दुर्गा बिल्डर और इसके आस पास में बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर, किया धवस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की शान हैं सावर्जतीय सामूहिक विवाह, एक साथ 50 घोड़ियों पर 50 दुल्हें नजर आएगें, बैंडों की धुनों पर झूम उठेगा शहर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x