
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुग्राम जिले में देशभक्ति, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण के बीच जिला एवं उप-मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों का भव्य आयोजन किया गया। इन समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, भव्य मार्च पास्ट, विभिन्न झांकियों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

विभिन्न समारोह स्थलों पर हुआ भव्य आयोजन: जिला स्तरीय मुख्य समारोह ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-38 में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उपाध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा रहे। इसके अतिरिक्त उप-मंडल स्तर पर निम्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए:-

1. नई अनाज मंडी, हेली मंडी (पटौदी): मुख्य अतिथि श्रीमती विमला चौधरी, विधायक, पटौदी।
2. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-43: मुख्य अतिथि सतीश कुमार, विधायक, फरीदाबाद NIT।
3. शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम, नखड़ौला (मानेसर): मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम।
4. ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सोहना: मुख्य अतिथि तेजपाल तंवर, विधायक, सोहना।

सभी समारोहों में निर्धारित समय पर मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के उपरांत पुलिस, NCC तथा विद्यालयों के विद्यार्थियों की परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया और जवानों एवं विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं संस्थानों की झांकियां प्रस्तुत की गई तथा स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्र प्रेम का उत्साह भर दिया।

उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए 41 पुलिसकर्मी सम्मानित: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 41 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़, महत्वपूर्ण मामलों के सफल अनुसंधान, गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस ड्यूटी निभाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, साहस और पुलिसिंग के उच्च मानकों के प्रति गुरुग्राम पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

शहीद EASI राजेन्द्र के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन: सम्मानित पुलिसकर्मियों में शहीद EASI राजेन्द्र को ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम पुलिस उनके अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद रखेगी। गुरुग्राम पुलिस ने उनके परिजनों के प्रति भी हर परिस्थिति में अपने सहयोग और साथ की प्रतिबद्धता दोहराई।
इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान:
1. शहीद EASI राजेन्द्र: ड्यूटी के दौरान शहादत एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए।
2. वीरेन्द्र सिंह HPS, सहायक पुलिस आयुक्त मानेसर: श्रमिक असंतोष के दौरान उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी समन्वय के लिए।
3. श्रीमती मीना कुमारी, उप-अधीक्षक (का.), पुलिस आयुक्त कार्यालय: कार्यालयीन दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए।
4. उप-निरीक्षक अत्तर सिंह, 1681/GGM
5. SI मोहम्मद जाहिद, 113/GGM
6. SI गिरिराज, 162/GGM
7. SI संजय, 12/GGM
8. SI संदीप कुमार, 148/GGM
9. SI सतपाल, 383/GGM
10. SI सुभाष चंद, 22/GGM
11. ESI/ASI सदाराम, 511/GGM
12. ASI धर्मेन्द्र, 628/GGM
13. ASI राजेश कुमार, 385/GGM
14. ASI प्रवीण कुमार, 325/GGM
15. ASI अमित, 256/GGM
16. ASI हरीश, 156/GGM
17. ASI रामदीया, 395/GGM
18. ASI सुनील कुमार, 784/GGM
19. ASI विवेक, 531/GGM
20. ASI बृज मोहन, 305/GGM
21. ASI अजय कुमार, 437/GGM
22. L/ASI सरिता, 803/GGM
23. ASI संदीप, 289/GGM
24. HC नीलम, 219/GGM
25. HC इन्द्रजीत, 25/GGM
26. HC अनिल, 275/GGM
27. HC प्रदीप, 182/GGM
28. HC ओमप्रकाश, 1214/GGM
29. सिपाही जयवीर, 5008/GGM
30. सिपाही शमशेर, 2942/GGM
31. सिपाही नवीन, 4640/GGM
32. सिपाही मंजीत, 6058/GGM
33. सिपाही प्रवीण, 335/GGM
34. सिपाही नरेन्द्र कुमार, 4409/GGM
35. सिपाही कवल, 5014/GGM
36. सिपाही मंजीत, 3261/GGM
37. सिपाही दीपक, 2836/GGM
38. सिपाही दीपक, 2735/GGM
39. सिपाही चंचल, 5732/GGM
40. सिपाही प्रदीप, 5577/GGM
41. SPO वेदपाल, 82
सम्मान से बढ़ेगा पुलिस बल का मनोबल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इन पुलिसकर्मियों की कार्यशैली इस बात का उदाहरण है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम, नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था का संरक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाना, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि पुलिस बल में कर्तव्य के प्रति उत्साह, जिम्मेदारी, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और बेहतर पुलिसिंग की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई: गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहस, कार्यकुशलता एवं समर्पण पुलिस बल के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इसी प्रकार ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें तथा नागरिकों के विश्वास को और मजबूत करें। गुरुग्राम पुलिस का संकल्प है कि सुरक्षित गुरुग्राम, सशक्त पुलिस और नागरिकों के विश्वास की भावना को और मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य किया जाए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

