Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा: नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी तथा आजादी के बाद राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कॉमलवेल्थ खेलों के सिल्वर मेडल विजेता हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को सम्मानित किया और सर्विस सिक्योरिटी एक्ट के तहत 9 स्थानीय युवाओं को रोजगार गारंटी प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान स्कूली बच्चों की टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा एचपीए, मधुबन के पुलिस कर्मियों ने भी प्रभावशाली शो प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने परेड़ की सलामी ली और हरियाणा की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रदेश ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी प्रदेश का 23वां जिला बना है और उन्हें यहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मिला है। हांसी के विकास के लिए प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु 471 पद स्वीकृत किए गए हैं तथा 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बिस्तरों का किया गया है। विकास कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के नए मंडल और उपमंडल भी स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा का विकास समानता, समरसता और सहिष्णुता के साथ हुआ है तथा सरकार के प्रयासों से आम आदमी का जीवन अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि महान सांस्कृतिक परंपराओं और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के निर्माण के लिए कठोर परिश्रम करने का संकल्प लें।

Related posts

भाजपा की नीतियों के चलते हरियाणा से पलायन कर रहे उद्योग- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नए सीपी एडीजीपी ओ. पी. सिंह होंगें,10 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, लिस्ट पढ़े।  

Ajit Sinha

निगम में शामिल गांवों के ट्यूबवेल आपरेटरों की चिट्ठी बदलने पर एमसीएफ कर्मचारी सस्पेंड, होगी एफआईआर- मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x