
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: पीएस नजफगढ़ की टीम ने आज सोमवार को एक खुंखार अपराधी को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम रोहित लंबा उर्फ़ अमित उर्फ़ मोहित और ऋतिक ठाकुर हैं। ये दोनों, खूंखार अपराधी मुकदमा नंबर -293 /2026 , धारा 109(1)/35 बीएनएस, पीएस नजफगढ़ की जांच के दौरान, साईं बाबा मंदिर, शक्ति नगर एक्सटेंशन के पास छिपे हुए हैं, को पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदी के दौरान,ओल्ड ककरोला ड्रेन रोड घासीपुरा के पास खूंखार व वांछित अपराधी रोहित लंबा उर्फ़ अमित उर्फ़ मोहित ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी रोहित लंबा के दाहिने पैर में एक गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अपराधी रोहित लंबा पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उपरोक्त अपराधी पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हैं। पुलिस टीम ने एक अवैध पिस्टल मैगजीन सहित, 4 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद किए गए है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

