Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब पीने से मना किया , और उसकी वीडियो बनाने लगा तो उसे चाकू घौंप दिया, तीन आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शराब पीने से मना किया तो झगड़ा शुरू कर दी, फिर उसने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, झगड़ा और बढ़ गया। इसी दौरान उसके एक नाबालिक साथी  ने उसे चाकू घोंप दिया, जिसे वह  लहूलुहान हो गया जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सनसनीखेज वारदात गत 6 जुलाई की बताई गई है। इस संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में पल्ला थाने की पुलिस ने तीन  आरोपितों को गिरफ्तार किए है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  थाना पल्ला क्षेत्र में अरविंद निवासी  सूरदास कॉलोनी, तिलपत, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि गत 6 जुलाई की शाम को वह अपने पोते के साथ घर के सामने खाली मैदान में गया था। वहां पर एक ऑटो में 5-6 लड़के आए  और बैठकर शराब पीने लगे। तभी पड़ोस में रहने वाले एक लडके ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने उस लड़के के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिस पर उस लड़के ने शिकायतकर्ता को वीडियो बनाने को कहा। जब उसने वीडियो बनानी शुरू की तो  उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक लड़के ने उसको चाकू मार दिया। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना पल्ला टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर व अमन निवासी गांव जसुपुरा जिला धौलपुर राजस्थान हाल सूरदास कॉलोनी तिलपत फरीदाबाद,आबिद अंसारी निवासी गांव सागर ब्रेट, चंपारण, बिहार हाल सारन, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  वहां शराब पीने के लिए बैठे थे। तभी एक लडके ने उनको वहां शराब ना पीने के लिए कहा। जिस पर उनकी उस लडके के साथ हाथापाई हो गई और जब शिकायतकर्ता ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ झगड़ा किया तथा किशोर बालक ने शिकायतकर्ता को चाकू मार दिया। तीनों आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया वहीं किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पुत्रवधु तन्नू हत्याकांड में डीएलएफ अपराध शाखा की टीम ने किया सनसनीखेज खुलासा, सास सोनिया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जब तक अपने दुश्मन का कत्ल कर पाता, उससे पहले ही दुश्मन दो दोस्तों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x