Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

राहुल गांधी ने कहा – देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, देश की शक्ति किसान हैं-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राहुल गांधी ने कहा – देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, देश की शक्ति किसान हैं। सवाल उठता है कि आज किसान सड़कों पर क्यों है? हजारों किलोमीटर दूर से चलकर क्यों आ रहा है, ट्रैफिक क्यों रोक रहा है? नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि ये तीन कानून किसान के हित में है। अगर ये कानून किसान के हित में हैं, तो ये किसान इतना गुस्सा क्यों हैं, किसान खुश क्यों नहीं है?

भाईयों और बहनों, ये कानून नरेन्द्र मोदी जी के दो-तीन मित्रों के लिए है। ये कानून किसान से चोरी करने के कानून हैं और इसलिए हम सबको मिल कर हिंदुस्तान की शक्ति के साथ खड़ा होना पड़ेगा, किसान के साथ खड़ा होना पड़ेगा। जहाँ भी ये किसान भाई हैं, वहाँ जनता को, कांग्रेस कार्य कर्ताओं को आगे बढ़कर इनकी मदद करनी चाहिए, इनको भोजन देना चाहिए और इनके साथ खड़ा होना चाहिए।

Related posts

दिल्ली की महिलाओं को सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी सौगात, आज से विशेष “महिला मोहल्ला क्लीनिक” शुरू

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को लाइव सुने वीडियो में ।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- पहले दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार थी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!