Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

युवक को पीटने वाले पुलिसकर्मी को डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नौकरी से किया बर्खास्त, वर्दी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं-डीसीपी सृष्टि गुप्ता।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। रामगढ़ चौकी क्षेत्र में तैनात ईआरवी कर्मी एसपीओ जयवीर सिंह द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के क्षेत्र में घूमने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया। इसी दौरान एसपीओ जयवीर सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामला डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के संज्ञान में आते ही उन्होंने पूरे प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की और तत्काल प्रभाव से एसपीओ जयवीर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार और शक्ति के दुरुपयोग के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा निर्धारित आचरण के विपरीत कार्य किए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि पंचकूला पुलिस आमजन के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी सहित दो लोगों की हत्या, दो लोग गंभीर- पुलिस जांच जुटी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैशियर को अपने ही कंपनी के ड्राइवर से छीने गए 45 लाख रूपए के साथ सेक्टर-58 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने एनआईटी के एक मकान में छापा कर अवैध रूप से कैसिनों खेलते हुए छह लोगों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x