Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रत 19 वर्षीय लड़की ने आगरा कैनाल में लगा दी छलांग, अब तक नहीं मिली, शादी तय होने से थी परेशान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरुवार की रात एक 19 वर्षीय लड़की थाना पल्ला, फरीदाबाद क्षेत्र में आगरा कैनाल में छलांग लगा दी, आगरा में छलांग लगाने की खबर मिलते ही परिवार में एकदम से कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पल्ला, फरीदाबाद की पुलिस टीम और फायर बिग्रेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई, पर रात में अंधेरे होने के कारण रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। आज शुक्रवार को सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम आगरा कैनाल में लड़की को तलाशने में लगी है पर अब तक एसडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली है। लड़की सांध्य को तलाशने का काम अभी भी जारी है।
खबर के मुताबिक लड़की का नाम सांध्य , उम्र 19 वर्ष निवासी चौहान कॉलोनी, पल्ला, फरीदाबाद, जो कि 12 वीं पास करने के बाद , घर पर कपड़ों में कढ़ाई करने का काम कर रही थी। अचानक से गुरुवार की देर रात को घर पर दादी को खाने देने बाद, अचानक पल्ला पुल पर पहुंच गई, और वह आगरा नहर में छलांग लगा दी। रात में अंधेरे होने के कारण आसपास में ज्यादा लोग नहीं थे। इसलिए लड़की सांध्य को किसी ने बचाया नहीं। लड़की सांध्य के आगरा नहर में छलांग लगाने की खबर मिलते ही उसके घर में एकदम से कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए अवस्था में पल्ला पुल के पास पहुंचे, और इसकी सूचना थाना पल्ला और फायर बिग्रेड को दी गई, और पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंधेरे होने के कारण फायर बिग्रेड के कर्मियों को सफलता नहीं मिल पाई थी। आज शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने लड़की सांध्य को तलाशने में जुट गई है, पर एसडीआरएफ की टीम को खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है। पता चला है कि परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी थी, जिससे वह काफी ज्यादा परेशान रहती थी। वह शादी करना नहीं चाहती थी। इसी के चलते वह आगरा नहर में छलांग लगा दी। आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

पीड़ितों को, फर्जी एसपी व कलेक्टर बन ठगी करने वाला शातिर आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्लाज़्मा की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट , एक यूनिट प्लाज्मा, ब्लड सैंपल, एक कार, दो मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x