Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

खेल विभाग नूंह में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: उप अधीक्षक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम, 21 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खेल विभाग, नूंह में तैनात उप अधीक्षक रामेहर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना SV&ACB गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक कार जिला खेल विभाग, नूंह में एक ठेकेदार के माध्यम से मासिक 31,600 रुपये के किराए पर लगी हुई थी। उसे फरवरी 2026 से वाहन का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। जब उसने इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि खेल अधिकारी, नूंह द्वारा की गई शिकायत के आधार पर उसके वाहन को 1 जून 2026 से विभागीय सेवा से हटा दिया गया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जिला खेल विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा उसकी गाड़ी को पुनः विभाग में लगाने तथा खेल नर्सरी को सुचारू रूप से चलने देने के बदले 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह केवल 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर पाया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी उप अधीक्षक रामेहर को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts

बीजेपी-जेजेपी सरकार ने बनाई किसानों की हालत दयनीय- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने सीआईडी, पक्ष -विपक्ष और पुलिस के बारे में क्या कहा, आप स्वंय सुनिए उन्हीं की जुबानी, इस वीडियो में ।   

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x