Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) कार्यक्रम के 8 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 जुलाई को एक विशेष समारोह का आयोजन सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में 22 सहयोगी, जिन्होंने पिछले 15 महीनों से राज्य में काम किया है, उनके माता-पिता, पूर्व सहयोगी, हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारीगण और सीएमजीजीए कार्यक्रम के निजी क्षेत्र के भागीदार भाग लेंगे। इस अवसर पर सुशासन सहयोगी कार्यक्रम की 8 वर्षों की सफलता पर आधारित एक फिल्म और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में हरियाणा में शुरू किया गया मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाला जिला फेलोशिप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवा पेशेवरों को शासन में सहयोगी के रूप में शामिल करके शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार करना है ताकि नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा मिल सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: नायब सैनी

Ajit Sinha

अरावली पर्वत श्रृंखला में वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग तथा जंगल सफारी बनाई जाएगी,प्रोजेक्ट तैयार करने को अधिकारियों को दिए निर्देश-सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस को निर्भया फंड में मिले 13 करोड़ 66 लाख को महिला सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत खर्च किए गए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x