Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

आरटीसी भोंडसी के तीन मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक,पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) भोंडसी में कार्यरत तीन मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने हैं। पदोन्नत होने वालों में मुख्य सिपाही राम निवास, फैज मोहम्मद और धर्मेंद्र शामिल हैं। तीनों अधिकारी आरटीसी के बैंड स्टाफ का हिस्सा हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.के. राव, भापुसे ने स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की।इस अवसर पर के.के. राव, भापुसे ने कहा कि बैंड स्टाफ में कार्यरत इन तीनों मुख्य सिपाहियों की पदोन्नति का विषय उनके संज्ञान में आते ही समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने पदोन्नत हुए तीनों सहायक उप निरीक्षकों को शुभकामनाएं और बधाई दी।उन्होंने कहा कि आरटीसी पाइप बैंड हरियाणा पुलिस की शान है। पाइप बैंड को अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, हरियाणा द्वारा अनेक अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंड स्टाफ भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा पुलिस का गौरव बढ़ाता रहेगा।पुलिस अधीक्षक आरटीसी डॉ. अंशु सिंगला, भापुसे ने पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आरटीसी पाइप बैंड को सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है, जिससे प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी गौरवान्वित हो। 

Related posts

जिला प्रशासन ने 3 मेडिकल स्टोरों सहित 35 दुकानों पर मारा छापा, 8 दुकानदारों के चालान किए हैं।  

Ajit Sinha

गुरुग्राम:ऋषिकेश की दीया पांडेय के सिर सजा फैशन एक्स क्वीन का ताज ,देहरादून की साक्षी बनी फस्र्ट व गुडग़ांव की चंचल गोयल रही सेकेंड रनर अप

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराध शाखा-85 की टीम के साथ अंतर्राज्यीय लूट व चोरी के गिरोह के एक सदस्य विपिन की हुई मुठभेड़-एसीपी अमन को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x