Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण सड़क हादसा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, कई घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर से आगे और गंदे नाले से पहले उस समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस महामाया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। बस पलटने से चीख-पुकार मच गई थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल व्यक्तियों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के अनुसार सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुँचाया जा चुका है, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस बल तैनात है। महामाया फ्लाईओवर वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया है। नोएडा पुलिस द्वारा मामले की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही मौके पर प्रचलित है।

Related posts

आपसी विवाद के बाद दो लड़कों ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर का पाइप लगाकर किया की हत्या का कोशिश, अरेस्ट

Ajit Sinha

20 आर्टिस्ट काम करते हैं और 4 से 6 महीनों तैयार करते है, नजर आने वाले यह शख्सियतों के मोम के पुतले : अंशुल जैन

Ajit Sinha

शादी-पार्टी की बची बीयर चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपित पिक-अप वाहन सहित गिरफ्तार, 21 पेटी बीयर बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x