Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शादी-पार्टी की बची बीयर चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपित पिक-अप वाहन सहित गिरफ्तार, 21 पेटी बीयर बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना बिसरख पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान तीन अवैध शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है जो शादी और पार्टियों के खत्म होने के बाद बची हुई शराब को चोरी कर,  सस्ते दामों पर बेचते थे, और मुनाफा कमाते थे. पुलिस की गिरफ्त में खडे विशेष मलिक, विनायक, और मोहम्मद असरार अली को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के पास से थाना बिसरख पुलिस और आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 22 नवंबर को मिली एक इनपुट के आधार पर की गई। इन अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21 पेटी बीयर (यानी 504 कैन KIBA 4 ब्रांड की बीयर) और घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिक-अप गाड़ी बरामद की गई है।

इन अवैध शराब के धंधेबाजो से चौकाने वाला खुलासा हुआ है. ये लोग इवेंट्स का काम करते थे और शादी या अन्य पार्टियों में प्रयोग होने के बाद बची हुई बीयर को चोरी कर लेते थे। इस बीयर को पिक-अप वाहन में भरकर ये अपने घरों तक ले जाते थे, और फिर जान-पहचान वाले लोगों को सस्ते दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।”

Related posts

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 25000 रूपए के ईनामी मोस्ट-वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

पलवल:छात्रा के साथ छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x