Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फरीदाबाद द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 100 यूनिट ब्लड एकत्रित की गई।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विश्व मेगा रक्तदाता दिवस पर आज रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फरीदाबाद के द्वारा सेक्टर -15 , फरीदाबाद स्थित कम्युनिटी सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित की गई, जिसमें 100 यूनिट ब्लड एकत्रित की गई। इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर, हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, डीएसपी राजेश चेची सहित कई पार्षद व अन्य लोगों ने शिरकत की। और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदाता अशोक कुमार अरोड़ा की उम्र 53 साल है, पर इन्होनें अब तक 76 बार ब्लड डोनेट कर चुके है।
इसके अलावा मनीष अब तक 60 बार ब्लड डोनेट कर चुके है, और वह हमेशा जरुरत मंद लोगों को ब्लड देने के लिए सदैव तैयार रहते है। डॉ राजीव गुंबर प्रधान ने सभी रक्तदाताओं दिल से धन्यवाद किया। रक्तदाताओं में सबसे पहले डॉ, राकेश कपूर ने रक्तदान किया। उनके अलावा डॉ अमित अरोड़ा, डॉ. अर्चित अग्रवाल, डॉ. कुमार आशुतोष, डॉ. पुनीत मित्तल,डॉ प्रतुल, डॉ अधिश्वर, डॉ अभिषेक गुंबर ने भी रक्तदान किया।सचिव डॉ. अनुज ढींगरा ने डॉ. पुनीता हसीजा,डॉ. सुरेश अरोड़ा,डॉ. हेमंत,डॉ. विनय अरोड़ा,डॉ. अजय कपूर, डॉ. राशि टुटेजा,डॉ. एम सी गुप्ता, डॉ. आर अल मोगा,डॉ. ओ पी राकेश, डॉ. अक्षत नय्यर,डॉ. विनीता अरोड़ा,डॉ. राकेश शर्मा,डॉ. अरुणा,डॉ. करुणा, डॉ. हिमांशु का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।  

Related posts

आँड ईवन का पालन न करने पर 4 हजार रुपए  का जुर्माना लगेगा, मेट्रो के फेरे बढ़ेंगे व 2 हजार निजी बसों को लगाया: केजरीवाल 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 ने आज एक कबाड़ी सहित छह डकैतों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए के 24 वर्षीय छात्र कविश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, केस दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x