Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक सोसायटी के एक फ्लैट में 27 वर्षीय महिला की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है, ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जाँच जारी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर -45 , फरीदाबाद स्थित एक सोसायटी के एक फ्लैट में एक 27 वर्षीय महिला की लाश फांसी पर लटकी हुई हालत में मिली है। ये सनसनीखेज मामला बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे की बताई गई हैं। ये आत्महत्या हैं या हत्या इसकी जांच थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद के अंतर्गत पुलिस चौकी, सेक्टर-46, फरीदाबाद की टीम कर रही है। मृतका सीमा की मायके उल्लाहवास, गुरुग्राम में है। शुरुआती दौर में ये मामला दहेज़ हत्या का लग रहा है, पर अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद, मृतका सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस की आगामी कार्रवाही जारी है।
मृतका सीमा की शादी दो वर्ष पूर्व में हुई थी, सीमा की उम्र 27 वर्ष है।

Related posts

फरीदाबाद: सोने की नकली ज्वैलरी देकर आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के साथ ठगी की कोशिश करने के आरोप में अरेस्ट।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा द्वारा प्रदत्त दो लाख रूपये का चैक पत्रकार रमेश यादव की पत्नी को सौंपा गया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x