Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल है “प्रेरणा-2026” : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में “समर स्कूल प्रेरणा-2026” के आयोजन को लेकर बैठक की। बैठक में हरियाणा सरकार में पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर और प्रोफेसर एस सत्यमूर्ति भी मौजूद रही। यह कार्यक्रम सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (SPSTI) द्वारा हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 03 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समर स्कूल का आयोजन फरीदाबाद में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊंचा गांव बल्लभगढ़ तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-37 फरीदाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम में IITs, NITs, IISERs, पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को मेंटोर के रूप में शामिल किया गया है।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि “प्रेरणा-2026” विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोग आधारित विषय है, इसलिए बच्चों को व्यवहारिक गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलना चाहिए। इससे उनकी समझ बेहतर होगी और वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल वैज्ञानिक या डॉक्टर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, जिज्ञासु और बेहतर विद्यार्थी बनाना है।डीसी आयुष सिन्हा ने संबंधित स्कूल प्रधानाचार्यो और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित स्कूलों के आसपास स्थित सभी सरकारी विद्यालयों से योग्य विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाए जिन्होंने पिछली कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। प्रत्येक कक्षा से कम से कम 60 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस पहल का लाभ मिल सके।डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय चुनने, भविष्य के करियर विकल्पों को समझने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति प्रेरित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना विद्यालय प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ नियमित रूप से निगरानी रखें तथा विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।बैठक में यह भी बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष व्याख्यान, आमंत्रित विशेषज्ञों के सत्र, पर्यावरण विषयक गतिविधियां, मोबाइल साइंस लैब एवं शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होगा। डीसी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।बैठक में फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल सिंगला, डॉ रितु शर्मा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लुटेरे बिल्डरों की मनमानी से फ्लैट्स खरीदारों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें, कई लोग गावं चुके है अपनी जिंदगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ने आज अवैध बनी बेसमेंट में कोचिंग सहित लगभग 10 इकाइयों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x