Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

महंगाई और पेट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा एक माह में दो बार लगातार पैट्रोलियम पदार्थ के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए।तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी कांग्रेसी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस के झंडे व सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल रख कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर जिला उपायुक्त की मार्फत  राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुमेर सिंह को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने कहा कि हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। महंगाई इस कद्र बढ़ गई है कि लोगों को दो रोटी कमाना व खाना मुश्किल हो गया है। चुनाव समाप्त होते ही एक माह में दो बार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों को बढ़ाया गया है। जिसके चलते खाने-पीने, सब्जियों व अन्य घरेलू सामानों के दाम आसमान छूने लगे है। सरकार जीएसटी वसूलने में मस्त है और आम आदमी का बजट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। नीट जैसी बड़ी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होना महज इत्तेफाक नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बघेल ने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफियाओं को सत्ता का पूरा संरक्षण प्राप्त है।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ तो बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पेपर लीक होने से देश के युवा पूरी तरह से टूट चुका है। बावजूद इतनी महंगाई और पैट्रोलियम पदार्थ तथा घरेलू सामान ने आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी है।

Related posts

फरीदाबाद :जवाहर कालोनी में घर के मेन द्वार पर खड़ी एक लड़की पर हुई जबदरस्त फायरिंग में बाल -बाल बची,दो बदमाशों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

जन्म दिन की पार्टी के बाद एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या,उसके शव को स्कूटी पर छोड़ कर भागा, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने आज प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x