Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आकलन एवं मूल्यांकन बैठक में गांव भेंडोली में बनने वाले महाविद्यालय निर्माण कार्य में देरी पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को फटकार लगाते हुए महाविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सईएन से स्पष्ट कहा कि महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए चंडीगढ़ भी जाना पड़े तो जाएं तथा इस प्रोजेक्ट का फॉलोअप करते हुए इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं। उन्होंने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य को बेवजह न लटकाएं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कार्य की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने और रिकवरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की नाली में पोल लगे हुए हैं वे सभी लिखकर दें उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने से संबंधित सभी शर्तों की पालना सुनिश्चित करें। जितनी मेनपावर और मशीनरी बताई गई हो उतनी होनी चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपायुक्त व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राउंड वाटर तथा रेनीवैल से आने वाले पानी की आईएसआई लैब से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी पीने योग्य है या नहीं तथा उसमें प्रदूषण का स्तर कितना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना ट्रीटमेंट का पानी नहरों और यमुना में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विभिन्न ऐजेंसियों से संबंधित सडक़ों और मार्गों की स्थिति बारे समीक्षा करते हुए गांव की एक सडक़ के केवल 2 महीने के अंदर टूटने पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï को लोकनिर्माण विभाग से संबंधित सडक़ों की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में ठेकेदारों और इंजीनियर की मिलीभगत सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने एक्सइएन को निर्देश दिए कि ठेकेदारों द्वारा जिन सडक़ों के निर्माण में देरी की जा रही है उनको ब्लैक लिस्ट करें और उनसे जुर्माना भी वसूल करें। उन्होंने ऐसे कार्यों के टेंडर दोबारा करने के भी निर्देश संबंधित एक्सइएन को दिए। उन्होंने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग की मरम्मत का कार्य भी अविंलब करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला परिषद, नगर परिषद, पंचायत विभाग, नगर पालिका आदि के सभी कार्यों की चीफ विजिलेंस अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष को जिला परिषद की बैठक करवाने के लिए लिखकर देने और बैठक में प्रस्ताव पास करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सभी खंडों में ग्रांट का समान रूप से वितरण किया जाए और सबको बराबर पैसा मिलना चाहिए ताकि सभी खंडों का सामान रूप से विकास हो सके। उन्होंने गांव में शमशान घाट के रास्ते का निर्माण करवाने लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए एग्जीक्यूसन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गांठ बांध लें इस सरकार में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने सिविल सर्जन पलवल को अलावलपुर अस्पताल की पुरानी कंडम बिल्डिंग को जल्द से जल्द डिमोलिश करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खंड बडौली में भवन निर्माण का जल्द से जल्द शिलान्यास करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों को लटकाएं नहीं। उन्होंने बैठक में हमारा गांव-जगमग गांव योजना, सीएचसी मिंडकोला, यमुना पुल, भिडूकी पीएचसी, तुमसरा सर्विस रोड सहित अन्य विकास कार्यों बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को बिजली से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने बाढ़ मुक्त पलवल-फरीदाबाद बारे भी अधिकारियों से समीक्षा करते हुए रिपोर्ट तलब की।केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए एचएमआरडीसीएल के अधिकारी एसडी शर्मा से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना को गति देने के लिए जल्द ही दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाए, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हों।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। इस नीति का मूल उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी शासन उपलब्ध कराना है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच सके। सरकार का स्पष्ट मत है कि अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश, दोनों स्तरों पर कोई स्थान नहीं है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में बिजली की दरों में संशोधन: अप्रैल 2025 से प्रभावी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: ओवर‌लोडिंग माइनिंग वाहनों पर नकेल कसने, क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाका लगाने के दिए निर्देश-मुख्य सचिव 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x